अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के मांगों को मिला भाजपा का समर्थन, राज्य के इतिहास में पहली बार कर्मचारी संघ का कलम बंद हड़ताल- मुदलियार

बीजापुर – छतीससगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मांगों के समर्थन में पहुंचीं भाजपा। मांगों को जायज ठहराते हुए बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा देश के हर राज्य में कर्मचारियों को 34 प्रतिशत डीए व सातवां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा महंगाई भत्ता मिल रहा है। पर छत्तीसगढ़ की धोखेबाज कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी वर्ग को धोखा दिया है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है उनको 34 प्रतिशत डीए मिलना चाहिए आप सिर्फ 22 प्रतिशत दे रहे हैं, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का गृह भाड़ा भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है ।

आगे मुदलियार ने कहा सरकार को भूलना नही चाहिए यही कर्मचारियों ने आपको गद्दी पर बिठाया है और वे गद्दी छीनना भी जानते हैं। बीजापुर में कर्मचारियों के धरना का समर्थन करने भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू,घासी राम नाग,भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर ,भाजपा जिला महामंत्री गोपाल पवार,तिरुपति कटला ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा,सूचना अधिकार प्रकोष्ठ जिला प्रभारी सतीश यादव, माया झाड़ी , पूजा पोंदी , उर्मिला तोकल ,बसंती लिंगम सहित मोर्चों/ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गढ़ ने उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *