शहीदों की स्मृति मे वृक्षारोपण उत्सव पोदला उरास्कना का आरम्भ, रक्षित केंद्र बीजापुर मे हरेली तिहार के दिन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ
बीजापुर :- हरेली तिहार के अवसर पर जिले में वृक्षारोपण उत्सव ‘‘पोदला उरस्कना’’ कार्यक्रम के तहत् जिला मुख्यालय नया पुलिस लाईन बीजापुर में फलदार एवं छायादार पौधों को रोपण किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय परम्परा को ध्यान में रखते हुये ग्रामीणों के खेतीहर औजार- हल, फावड़ा, गैती का पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना किया गया । स्थानीय स्तर पर इस त्यौहार के दिन ग्रामीण बच्चे एवं युवा गेड़ी में चढ़कर नृत्य करने की परम्परा है ।


पूजा अर्चना उपरान्त लाईन परिसर में पोदला उरस्कना के तहत् वृक्षा रोपण किया गया । इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, कलेक्टर बीजापुर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक, आंजनेय वार्ष्णेय, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, तुलसी राम लेकाम, उप पुलिस अधीक्षक आप्स, सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
