सस्ती दवाइयों के लिए भटक रहे है लोग ,नगर में श्री धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर बना शो पीस

भोपालपटनम(जरखांन):- छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बनाया गया महत्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत आयुर्वेदिक देवी माता श्री धनवन्तरि मेडिकल स्टोरों का वर्चुवल उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री के करकमलों से पिछले वर्ष अक्टूबर माह में किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य था कि हर ब्लाक मुख्यालय में एक मेडिकल स्टोर खोलकर क्षेत्र के गरीबो व आमजन को सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराया जाना था । जिसके तहत भोपालपटनम ब्लाक मुख्यालय में नगर पंचायत के द्वारा बस स्टैंड में बने काम्प्लेक्स में विधिवत रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अमनागरिको, मीडिया के समक्ष मेडिकल स्टोर का उदघाटन किया गया था ।

शासन का मंशा यह थी कि क्षेत्र के गरीबों व आमजन को 50 प्रतिशत की सस्ते दरों में गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवाइयां और सर्जिकल सामग्री सस्ती दरों व सुगमता से उनके निवास स्थान के पास रियायती दरों पर जेनेरिक दवाइयों को क्रय करने का अवसर मिले इस तरह मेडिकल स्टोर में 355 तरह की जेनेरिक दवाइयां एवं 27 सर्जिकल उत्पाद के दवाइयां मिलने का दावा किया गया, लेकिन यह मेडिकल स्टोर खुलने के लगभग 15 दिनों के बाद से आज पर्यन्त 10 माह बीत जाने के बाद भी नही खुल पाया है । अब यह मेडिकल स्टोर लोगो के लिए शो पीस बनकर रह गया है, आज भी लोग सस्ती दरों के मेडिकल दुकान के लिए भटक रहे है । भोपालपटनम नगर पंचायत के सी एम ओ बिरजुराम सोनबेर से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की हमारे पास फार्मासिस्ट नही रहने के कारण मेडिकल स्टोर का संचालन नही कर पा रहे है शासन की इतनी बड़ी योजना के तहत खोली गई मेडिकल स्टोर संचालन के लिए फार्मासिस्ट नही है तो किसके भरोसे से यह मेडिकल स्टोर खोला गया, यह एक सवाल खड़ा होता है शासन की इतनी अच्छी योजना का लाभं लोगो तक पहुँचाने में असफल होना प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता को कहि ना कहि दर्शाता हैं, और हो सकता है कहि न कही इसमें भ्रस्टाचार की बू आने से भी इंकार नही किया जा सकता । आज भी क्षेत्र के लोग इसी आशा में है कि धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर से सस्ती जेनेरिक दवाई कब मिलेगा, शासन प्रशासन उक्त विषय को सज्ञान में लेकर अतिशीघ्र फार्मासिस्ट की नियुक्ति कर मेडिकल स्टोर को विधिवत रूप से संचालन किया जाए जिससे की मौसमी बीमारियों की जेनेरिक दवाइयां क्षेत्र के लोगो को सस्ती दरों में उपलब्ध हो सके जिससे क्षेत्र के गरीब व आमजन इस बढ़ती हुई महँगाई से थोड़ी सी राहत ले सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *