(खबर का असर )बड़े कापसी लैम्पस के निलंबित प्रभारी प्रबंधक से 1119312.81 पैसे का वसूली आदेश जारी

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – करोड़ों रुपये के हाईब्रीड बीज वितरण वाले हाई प्रोफाइल मामले में शिकायत के बाद जांच के दौरान प्रथम दृष्टया में दोषी पाए गए बड़े कापसी के तत्कालीन लैम्पस प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ एवं तत्कालीन शाखा प्रबंधक नरेंद्र शर्मा पर 1119312.81 रुपये की वसूली का आदेश दिया गया है ।

बता दें कि बड़े कापसी लैम्पस प्रभारी प्रबंधक के द्वारा हाई ब्रीड बीज वितरण में ब्याज अनुदान की राशि को फर्जी तरीके से जोड़कर शासन को प्रस्तुत कर घोटाला किया गया था, जिसकी शिकायत सात बिंदुओं में लैम्पस के सहायक समिति प्रबंधक सुकंठ राय ने की थी। ज्ञात हो कि हाई ब्रीड बीज वितरण के फर्जीवाड़े की शिकायत 09 जनवरी 2022 को जिला कलेक्टर से सहायक समिति प्रबंधक सुकांठ राय ने की थी जिसकी खबर द कोशल न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था। बिंदुओं के आधार पर शिकायत की जांच की गई जांच उपरांत एक बिंदु करोड़ों रुपये के हाई ब्रीड बीज वितरण में ब्याज अनुदान को जोड़कर शासन की ओर फर्जी तरीके से प्रस्तुत किया, फर्जीवाड़ा में 1119312.81₹ रुपये की वसूली प्रभारी प्रबंधक से किये जाने के बाद अन्य बिंदुओं पर कार्यवाही होगी।
इस संबंध पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाऐं बस्तर संभाग,जगदलपुर एल.एल ब्रंझ को दूरभाष नंबर 9826152682 एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.जगदलपुर रवीश अमीर खान के मोबाइल नंबर 8839269690 संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु फोन रिसीव नही किया गया।

इस संबंध पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाऐं कांकेर आर.आर मरकाम ने बताया कि बड़े कापसी लैम्पस के प्रभारी प्रबंधक से वसूली के आदेश समिति (बोर्ड) को दिया गया वसूली उपरांत कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *