अवैध सागौन परिवहन करते शासकीय वाहन को वन विभाग ने किया जप्त, पशुधन विभाग की टाटा सूमो में किया जा रहा था अवैध परिवहन
बीजापुर :- पशुधन विभाग की चलित चिकित्सा इकाई की वाहन टाटा सूमो क्रमांक सीजी 02 6384 में अवैध सागौन चिरान परिवहन किया जा रहा था, वन विभाग के जांच नाका में जांच के दौरान अवैध परिवहन का खुलासा हुआ ।

मिली जानकारी के अनुसार पशुधन विभाग की चलित इकाई की वाहन में सागौन के अवैध चिरान भर कर भोपालपटनम से बीजापुर लाया जा रहा था । भोपालपटनम वन विभाग के जांच नाका में वाहन को रोक कर तलाशी के दौरान मामला का खुलासा हो पाया । शासकीय वाहन में बेशकीमती सागौन की तस्करी से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सागौन के अवैध परिवहन के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी और वाहन चालक मौजूद रहे । शासकीय वाहन में अवैध परिवहन मामले में कुछ भी कहने से अधिकारी बचने का प्रयास कर रहे हैं ।
