चार ग्राम पंचायतों को विधायक विक्रम ने किया पानी टैंकरों का वितरण

बीजापुर :- सोमवार 1 अगस्त 2022 को क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने भैरमगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मंगलनार, केशकुतूल, हल्लुर और ग्राम पंचायत बैल को सार्वजानिक कार्यो हेतु पानी टैंकर वितरण किया। पानी टैंकरों से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता आसानी से होगी। इन ग्राम पंचायत के ग्रामीण लम्बे समय से पानी टैंकरों की माँग कर रहे थे।
इस दौरान जनपद पँचायत भैरमगढ़ अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जिला पँचायत सदस्य सन्तकुमारी मंडावी, जनपद पँचायत उपाध्यक्ष सहदेव नेगी,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लछुराम मोर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सुकमती मांझी, ग्राम पंचायत बैल के सरपंच मोटू वेट्टी, ग्राम पंचायत मंगलनार के सरपंच बन्डरी लेकाम, ग्राम पंचायत केशकुतूल के सरपंच पन्डरु मोडियामी, ग्राम पंचायत हल्लुर के सरपंच चयतु राम, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग कांग्रेस आईटी सेल के ज़िला अध्यक्ष मोहित चौहान, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *