कार्यकर्ताओ को अपने-अपने गांव में आयोजन कर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने की तैयारी करने का दिया गया निर्देश -असीम राय
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – आज कापसी वन विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी कापसी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमे हर घर तिरंगा फहराने को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी प्रितपाल सिंह,अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधे लाल नाग,कापसी मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,सांसद प्रतिनिधि नोहर सिंह उसेंडी,वरिष्ट कार्यकर्ता अमर ब्रह्मचारी,कापसी जिला पंचायत सदस्य अंजली अधिकारी,विप्लव गोलदार,आकाश सरकार, फूलवती मंडावी, स्मृति रॉय,चंदन पोटाई मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कापसी मंडल प्रभारी असीम राय ने कहा अपने-अपने गांव में आयोजन कर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने की तैयारी करने को कहा गया है।
ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला प्रभारी विधानसभा प्रभारी और मंडल प्रभारी के नेतृत्व में हर घर में 13 अगस्त से झंडा फहराया जाएगा एवं 15 अगस्त को शासकीय समय अनुसार हर मंडलों में तिरंगा फहराया जाएगा देश के सम्मान के लिए आजादी की 75 वी अमृत महोत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तिरंगा रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करने हर शहर गांव में आयोजन किया जाएगा ताकि देश प्रेम की भावना हर व्यक्ति में बनी रहे।
