विद्युत की समस्या को लेकर मुड़ामी के साथ ग्रामीण पहुंचे जिला मुख्यालय

दन्तेवाड़ा :- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने दंतेवाड़ा में जिला पंचायत सदस्य मालती मुड़ामी व जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम ग्रामीणों के साथ विधुत विभाग के कार्यपालन अभियंता से मुलाकात किया।

विगत दिनों ग्राम टीकनपाल के ग्रामीणों ने मुडामी को अपने गाँव मे बिजली की समस्या से अवगत कराया जिसको त्वरित संज्ञान में लेते हुए मुडामी ने ग्रामीणों के साथ विद्युत विभाग के जिला कार्यालय में जाकर कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग के अधिकारी से मुलाकात किया।

इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को ग्राम टिकनपाल सहित पुरे कुआकोंडा की वस्तुस्थिति से अवगत कराया एवं जल्द से जल्द टिकनपाल की विद्युत सुविधा बहाल करने की बात कही।मुड़ामी ने उन्हें बताया कि,बरसात का मौसम है कुछ अनहोनी घटना ना घटे इसको ध्यान में रखते हुए गांव में विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल कराई जाए।

उनकी मांग के आधार पर कार्यपालन अभियंता ने तत्काल मैदानी स्तर के कर्मचारियों को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया । साथ ही कार्यपालन अभियंता ने ग्रामीणों एवं मुडामी को आश्वस्त किया कि,जल्द से जल्द सभी मोहल्लों में सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी ।

कार्यपालन अभियंता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में विद्युत व्यवस्था बहाल होने की जागी उम्मीद –

कार्यपालन अभियंता से मुलाकात के दौरान टीकनपाल के ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत सदस्य मालती मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम ,सरपंच ग्राम पंचायत पालनार सुकालू मुड़ामी सहित क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *