पुलिस एवं डॉक्टरों के सहयोग से शिक्षक की बची जान
भोपालपटनम(जरखांन):- सोमवार 01 अगस्त 2022 के दिन भोपालपटनम विकासखण्ड के गोल्लागुड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक मधुसूदन दुर्गम जो कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाते पढ़ाते ही अचानक बेहोश होकर गिर गए, उसी शाला में पदस्थ सहयोगी शिक्षिका एटला श्रीनिवास जो कि भोपालपटनम संकूल के सी ए सी को फ़ोन करने पर वे तत्काल गोल्लागुड़ा स्कूल पहुँचकर तीमेड इंद्रावती नदी से आ रहे कांवड़ यात्रा रोड़ से गुजर रहा था उस कांवड़ यात्रा के तैनात लगे पुलिस विभाग से सहयोग मांगने पर उन्होंने ने तत्परता दिखाते हुए अपने विभाग की गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया । जहां डॉक्टरों के दल ने एक घंटे तक चली ईलाज के बाद शिक्षक की जान डॉक्टरों ने बचाने में सफलता हासिल किया । वहीं डॉक्टरों का कहना था कि थोड़ी सी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो जाता । फिलहाल शिक्षक को खतरे से बाहर बताया गया है यह शिक्षक पहले से ही दिल की बीमारी के मरीज है, पुलिस विभाग ने मानवता का परिचय देते हुए स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया और डॉक्टरों की सूझबूझ से शिक्षक की जान बच पाई । इसके लिए शिक्षक जगत सरहना करते हुए आभार प्रकट किया है ।
