सागौन की अवैध तस्करी करने वाले उप संचालक पर हो निलंबन की कार्यवाही, ऐसे अधिकारियों के लिए जिले में नही कोई जगह – फूलचंद
बीजापुर – इन दिनों जिले में सागौन तस्करी का खेल लगातार जारी है, इस बीच सरकारी अधिकारी भी इस गोरख धंधे को अंजाम देने से पीछे नही हैं । सरकारी वाहन में सागौन चिरान तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया, फिर उन्हें बचाने का खेल चालू हुआ जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने वन मंडल कार्यालय के सामने धरना देकर उक्त तस्कर अधिकारी के निलंबन की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विदित हो कि जिले में पदस्थ पशुधन विभाग के उपसंचालक सरकारी वाहन में सागौन चिरान तस्करी करते हुए रंगे हांथ पकड़े गए थे, जिसके बाद से ही वन विभाग का अमला उन्हें बचाने की जुगत में लग गई है। जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सोमवार को एकदिवसीय धरना देकर आरोपी अधिकारी की निलंबन की मांग की है।
इस विषय पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा का कहना है कि जिले में आये दिन हो रही सागौन की तस्करी स्थायी रूप से बंद हो जाना चाहिए, जबकि वन विभाग इस दिशा में निष्क्रिय है,साथ ही एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा शासकीय वाहन में सागौन चिरान तस्करी करते हुए पकड़ाया है उस पर कोई कार्यवाही न करते है उन्हें बचाने का प्रयास पूरे जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है यह घोर निंदनीय है। ऐसे कृत्य से दक्षिण बस्तर की 1859 का इतिहास भी लज्जित हो रहा है, चूंकि ये वही क्षेत्र है जब जनजाति समुदाय ने पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ़ कोई विद्रोह छेड़ा और पेड़ों की रक्षा के खातिर प्राण की आहुतियां दी थी। आज उन्ही क्षेत्रों में बेधड़क पेड़ों की कटाई कर अवैध तस्करी की जा रही है।
फूलचंद गागड़ा ने आगे कहा कि जो अधिकारी तस्करी का आरोपी है उसके साथ-साथ उन्हें जो बचाने का प्रयास कर रहे हैं उन संबंधितों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए, दोषी अधिकारी को संरक्षण देने वाले भी उतना ही दोषी हैं। प्रशासन की तानाशाही रवैया अपनाने से समाधान नही होगा वर्तमान में प्रशासन का यही रुख दिख रहा है ।
धरना में जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल,भाजयुमो जिला महामंत्री मैथियस कुजूर, प्रवीण पोंदी,मंडल अध्यक्ष गोलू नाग,पूजा पोंदी, दीपक कुमार, हितेश साहनी, सतीश केशाबोइना, मनोज,वेंकट,राजेन्द्र लिंगम,बालकृष्ण परतागिरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
