मनरेगा महासंघ ने विधायक विक्रम मंडावी को दिया धन्यवाद,
21 सहायक परियोजना अधिकारी की बहाली से खुश हुए मनरेगाकर्मी, कर्मचारियों ने विधायक की सक्रियता और कष्ट के दिनों में की मदद का माना आभार
बीजापुर- छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ जिला बीजापुर इकाई के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को विधायक विक्रम शाह मंडावी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 21 एपीओ की बहाली के लिए धन्यवाद दिया। 66 दिनों तक चले मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। माननीय आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पहल के बाद हड़ताल स्थगित की गई थी। कर्मचारी बहाली हेतु स्थानीय विधायक के लगातार संपर्क में थे, विधायक ने सक्रियता दिखाते हुए इन कर्मचारियों को आश्वस्त किया था ।

महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के दौरान व हड़ताल के बाद भी जब कभी माननीय विधायक विक्रम मंडावी जी के पास अपनी समस्याओं को लेकर गए, उनके द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनते हुए निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की बहाली हेतु भी कई बार उनके पास जाना हुआ। हमरी समस्याओं को समझते हुए उन्होंने उच्च स्तर पर लगातार संपर्क कर प्रयास किया। वर्तमान में लंबित वेतनमान के संबंध में विधायक महोदय को अवगत कराया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी पदुम साहू , प्रशांत यादव, , ममता जव्वा, रूखमणी श्रीवास्तव, निखत रिजवी, संजू नाग, हरिदास अजमेरा, रविकांता के अलावा जिला व जनपद के कर्मचारी उपस्थित थे ।
