आगामी 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने कलेक्टर ने की अपील

बीजापुर :- इस साल आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर ’आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम जिलेें में भी आगामी 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने तिरंगा हर घर, शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों मे भी सम्मान के साथ फहराने के लिए सभी को प्रोत्साहित करने एवं जिले के सार्वजनिक उपक्रम, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संगठनों आदि के सभी लोगों परिवारजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *