महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ किया अभद्र व्यवहार , ग्रामीणों ने भी किया आंगनबाड़ी सहायिका से मार पीट

दंतेवाड़ा :- जिले के आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार के खिलाफ धरना देना भारी पड़ रहा है। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ हड़ताल पर बैठने के कारण अपने ही जिला अधिकारी वरुण नागेश कि अपनामजनक बातो का सामना करना पड़ रहा है।

विदित हो कि हाल ही में ग्रामीणों के द्वारा आगनवाड़ी कार्यकर्ता मिटकी यादव के साथ मारपीट की घटना सामने आई है,
जिसके बाद कार्यकर्ताओ ने अधिकारी को सूचित करने हेतु बैठक की जिसमे अधिकारी वरुण नागेश के द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को अपशब्द बोलकर उनके साथ उन्हे उनकी औकात दिलाने कि बात कहते हुए साथ ही आगनवाड़ी केंद्रो को बंद करके उन्हे निकालने की धमकी भी दी।

जिससे उन सभी महिलाओं ने अपने जिलाध्यक्ष किरण नाग के साथ कलेक्टर को आवेदन देकर अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हेतु मांग की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई मुश्किलों का सामना करते हुए अपने कार्य के प्रति गम्भीर रहने के बाद भी अधिकारीयों का इस तरह के रवैये से उनका मनोबल तोड़ रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *