महाराष्ट्र राज्य के सोमनपल्ली के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने विधायक विक्रम के सामने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बसने की जताई इच्छा

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सहायता पहुंचाने सोमनपल्ली पहुंचे थे क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी

बीजापुर :- जिले में हुए अनवरत बारिश के बाद भोपालपटनम क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चेपेट में आ गए थे, जिसके कारण ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर अन्यंत्र शरण लिए हुए थे । बुधवार 3 अगस्त को क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी बाढ़ से हुए नुकसान का ग्रामीणों को मुआवजा वितरण करने अटुकपल्ली पहुंचे थे । इसी दौरान विधायक विक्रम मण्डावी ने प्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली पहुंच कर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का हाल चाल जानते हुए राहत सामग्री का वितरण किया ।

इस दौरान महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले के सोमनपल्ली के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण बीजापुर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि हम सभी सोमनपल्ली के ग्रामीण बीजापुर जिले में बसना चाहते हैं, जिसके लिए आपकी मदद की आवश्यकता है । यह क्षेत्र गडचिरोली जिले का काफी पिछड़ा क्षेत्र माना जाता हैं और इस क्षेत्र में शासन प्रशासन की पहुंच ना के बराबर होने की वजह से सोमनपल्ली के ग्रामीण छत्तीसगढ़ में बसना चाहते हैं, ताकि उनके सुख दुख के दौरान शासन प्रशासन की पहुंच उन तक हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *