कलेक्टर विनीत नंदनवार ने फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

दन्तेवाड़ा :- स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर नंदनवार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। कलेक्टर ने मुख्य समारोह हेतु की जा रहीं तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *