तीन दुकानों में हुए चोरी का खुलासा, आरोपी निकले रामकृष्ण मिशन आश्रम में अध्ययनरत नाबालिग छात्र, तीन पुलिस की गिरफ्त में एक फरार
नारायणपुर :- जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिनांक 01 जुलाई 2022 को प्रार्थी धर्मेंद्र कुमार सिंह पिता महंत सिंह निवासी नारायणपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जून और 01 जुलाई की दरमियानी रात में जगदीश मंदिर के पास डीके मोबाईल दुकान का संचालन करता हूं, उक्त दिनांक को रात में दुकान बंद करके घर चला गया । दूसरे दिन दुकान आने पर दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा दुकान से कई कीमती मोबाईल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नारायणपुर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया, विवेचना के दौरान प्रकरण में एक विधि से संघर्ष रत बालक जो रामकृष्ण मिशन आश्रम में पढ़ाई करता है को पूछताछ करने पर अपने अन्य दोस्तों के साथ उक्त घटना को रात में आश्रम से भाग कर अंजाम देना स्वीकार्य किया, तथा उसके कब्जे से 4 नग मोबाईल जप्त किया गया । आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, प्रकरण में एक विधि से संघर्ष रत बालक को गिरफ्तार किया गया ।
वहीं दूसरे प्रकरण में प्रार्थी पवन कोर्राम पिता लहर सिंह कोर्राम निवासी नारायणपुर द्वारा 15 अगस्त 2022 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मनीष सोनी के तहसील पारा स्थित सीए चार्टर एकाउंटेंट की दुकान में काम करता है । जो दिनांक 9 अगस्त 2022 काम के बाद अपने दुकान को बंद करके घर चला गया था । और 10 अगस्त को सुबह जब दुकान खोलने पर ताला टूटा हुआ था, तथा और दुकान से एक नग एचपी कम्पनी का लेपटॉप चोरी कर लिया गया था । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान 3 विधि से संघर्ष रत बालक जो रामकृष्ण मिशन आश्रम में पड़ते थे, रात में आश्रम से भाग कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे । उक्त बालको से लेपटॉप जप्त कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया ।
इसी तरह तोसरे मामले में प्रर्थी विष्णु नन्दी पिता खगेन्द्र नन्दी निवासी नारायणपुर जो बखरू पारा मेन रोड में किराना दुकान का संचालन करता है ने 13 तारीख को दुकान बंद करने के बाद अपने घर चला गया । सुबह दुकान आकर खोलने पर दुकान के पीछे के हिस्से की खिड़की की जाली काटकर गल्ले में रखे रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान 3 विधि से संघर्ष रत बालकों से पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना तथा उनके पास से चोरी के रकम में से 750 रुपये को जप्त कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया ।
कोतवाली प्रभारी टी एस नवरंग ने बताया कि उक्त सभी घटनाओं को अंजाम देने में 04 विधि से संघर्ष रत बालक शामिल हैं जिनमे से 03 को अभिरक्षा में लिया गया है, एक लापता है जिसकी तलाश की जा रही है ।
