बुधवार को अचानक हुई तेज बारिश से आलोर पंचायत अंतर्गत तीन घरों की दीवार गिरी,बाल बाल बचे लोग

छोटे कापसी – पखांजुर तहसील अंतर्गत कापसी क्षेत्र में हुई अचानक तेज बारिश ने तबाही मचाई। कापसी क्षेत्र के आलोर ग्राम पंचायत अंतर्गत माठ पारा न्यूकालोनी सहित पंचायत में भारी बारिश से तीन कच्चे मकान का दीवार गिर गए। माठ पारा स्थित केदारा बावली एवं उनकी धर्मपत्नी घर की दीवार गिरने से बाल बाल बच गए,सभी स्थानों की स्थिति भयावह हैं। कच्चे मकान के दीवार गिरे स्थान पर रहने वाले दिन और रात बेचैनी में गुजर रहा है। परिजन दहशत में है। मकान छतिग्रस्त के परिजनों ने बतलाया कि पीएम आवास अगर मिलता तो शायद ये हादसा नही होता,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की लड़ाई में हम गरीब परिवार के लोग पीस रहे है। शासन प्रशासन से हम लोग पक्के मकान की मांग करते है। पंचायत प्रतिनिधि भी ध्यान नही देते है। चुनाव के समय बस वोट मांगने एवं जब तक चुनाव नही होते तब तक आगे पीछे चक्कर लगाते है। चुनाव समाप्त होने के बाद हम गरीब लोगों उसके पास अपनी (समस्या) मूलभूत सुविधाओं के लिए मिन्नते करते है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब से पूर्व में पी.व्ही 110 गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पति,पत्नी एवं तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मृत्यु होने की घटना हमारे जहन में तेज हवा बारिश आने से याद आती है और डर लगने लगता है कि कही हमारे साथ भी तो ऐसा नही होगा। पर ग्राम पंचायत एवं शासन प्रशासन को हम गरीबों की चिंता ही नही है।

केदारा बावली ने कहा कि जब तेज बारिश हो रही थी तब में और मेरी धर्मपत्नी एक साथ घर मे थे अचानक दीवार गिरने की आवाज आने लगी तभी आननफानन में हम दोनों बाहर भागे,अगर हम बाहर नही आते तो हमारे साथ अनहोनी हो सकती थी, हमे शासन से घर की मांग करते है।
घटना की जानकारी होते ही पखांजुर तहसीलदार ने पटवारी को स्थल पर भेजकर निरीक्षण कर नुकसान का प्रकारण बना कर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निदेश दिए।

इस संबंध पर पखांजुर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने बतलाया कि जिला कार्यालय ( राहत शाखा) के मार्गदर्शन अनुसार आंशिक मकान क्षति हेतु 3200/- रुपये की आर्थिक सहायता राशि अनुमोदित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *