विहंगम योग संत समाज जिला बीजापुर के तत्वाधान में ग्राम नैमेड़ में भव्य स्वर्वेद यात्रा का आयोजन, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम पूजा अर्चना कर यात्रा में हुए शामिल

बीजापुर:- सप्तम स्वर्वेद यात्रा विहंगम योग संत समाज जिला बीजापुर के तत्वावधान में ग्राम नेमेड के बाजार स्थल से होकर हाईस्कूल होते हुए चांदनी चौक से पुनः वापस आकर बाजार स्थल मे समाप्त किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि केरूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय शंकर कुडियम जी ने पूजा अर्चना के साथ ” अ” अंकित श्वेत ध्वजा दिखाकर रवाना किया साथ ही इस यात्रा में खुद शामिल रहे स्वर्वेद यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वर्वेद ग्रंथ का प्रचार जन जन तक पहुंचे विहंगम योग में मनोनिग्रह की पद्धती बतलायी जाती है मन को रोककर जब साधना की जाती है तब आत्म साक्षात्कार होता है विहंगम योग साधना भक्ति के सारे रहस्य इस ग्रंथ मे समाहित है ।

इस आयोजन में के आर चापडी उपाध्यक्ष छ.ग. संत समाज, महेश चापड़ी अन्न मंत्री छः ग सोमारु कश्यप जी एवं लच्छू मोडियामी संरक्षक गण तच्छू लेकाम जिला संयोजक, पोरिया राम मांडोराम अशोक रामदेव शेखर मन्नैया विनोद मंगलू कुरसम एवं संत समाज बीजापुर के समस्त उपदेष्टा बहने एवं माताएं सिर पर स्वर्वेद महा ग्रंथ को सिर पर रखकर शोभायात्रा की अगुवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *