चोरी के आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगद सहित लाखों के समान भी बरामद

कापसी :- पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजुर धीरेंद्र पटेल के पर्यवेक्षण तथा एसडीओपी पखांजुर रवि कुमार कुजूर, थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में थाना पखांजुर के अपराध क्रमांक 113/2022 धारा 395 भादवि के डकैतों व लूट की योजना बनाने में शामिल कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने साथ ही लुटे गए रकम, 4 नग सोने का कंगन, 2 नग मोबाईल तथा लुटे गए रुपये से खरीदे सोने को पकड़ने में पुलिस अनुविभाग पखांजुर से गठित टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है । साथ ही सोने का नेकलेस, चान्दी के 3 जोड़ी पायल, मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को भी जप्त किया गया है ।

दिनांक 6 सितंबर को बड़े कापसी फारेस्ट कालोनी में निवासरत डिप्टी रेंजर भारत सलाम द्वारा थाना आकर लिखित में अपराध दर्ज कराया कि दिनांक 01-02 सितंबर 2022 की दरम्यानी रात 7 नकाब पोश लुटेरों ने उनके घर का दरवाजा खुलवाकर तलवार व गंडासा के दम पर धमकाते हुए पूजा कमरे में रखे आलमारी की चाबी लेकर डकैतों द्वारा आलमारी खोलकर नगदी व 4 नग सोने की चूड़ी, 4 नग मोबाईल लूटकर ले गए । थाना पखांजुर में इस मामले पर अपराध क्रमांक 113/2022 धारा 395 भादवि पंजीबद्ध किया गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त लुटेरों को पकड़ने के लिए विशेष दल का गठन कर क्षेत्र में लूट, डकैती, हत्या जैसे गम्भीर अपराधों में सजा काटने के बाद क्षेत्र में रह रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया । पूरे परलकोट क्षेत्र में सादे कपड़े में सजयबियों पर पुलिस ने नजर बनाए रखा था । इसी दौरान रविन्द्र नगर के बिट प्रभारी भगवान सिंह को सूचना मिली कि पूर्व में सजायबी कालू लगातार मुर्गा पार्टी कर रहा है । तुरन्त ही पखांजुर पुलिस हरकत में आते हुए कालू उर्फ अनादि को पकड़ कर पूछताछ किया गया तब कालू उर्फ अनादि ने बताया कि वो हत्या जैसे गम्भीर अपराध में 5 साल की सजा काट चुका है । कालू ने आगे बताया कि उसने दुर्ग के 4 साथियों के साथ फारेस्ट कालोनी के एक घर मे नकाब पहनकर गंडासा लेकर भारत सलाम के मकान को खुलवाकर आलमारी में रखे नगद व जेवरात लूट कर भाग गए थे । इस दौरान मुख्य गेट में एक साथी पहरा दे रहा था, लूट के सामान को पहाड़ी में ले जाकर बराबर हिस्से बटवारा करने के बाद सभी फरार हो गए । जिसके बाद इस घटना के मुख्य आरोपी को गड़चरौली महाराष्ट्र के अंदरूनी नक्सलप्रभावित गांव में लूट के रकम से किराए का घर लेकर रह रहे समीर बैरागी निवासी पिव्ही 42 को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया ।

पूछ ताछ के दौरान बैरागी ने बताया कि नारायण दास निवासी पिव्ही 57 द्वारा मोटरसाइकिल में फारेस्ट कालोनी में जाकर पूर्व में ही भारत सलाम के घर का रेकी करवाने के बाद ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । पुलिस ने जब नारायण दास से पूछताछ किया तो उसने बताया कि डिप्टी रेंजर का वाहन चालक प्रभास हलदार द्वारा बताया गया भारत सलाम के पूजा कमरे में रखे आलमारी में पैसा रखा गया है । प्रभास कई बार डिप्टी रेंजर के साथ बैंक से पैसा लेकर आया था । प्रभास के बताये अनुसार नारायणदास के सहयोग से लूट की योजना बनाकर दुर्ग के रहने वाले पिकप चालक चंद्रशेखर का सहयोग लेते हुए दुर्ग से तीन अन्य लोगो को भी बुलाया गया था । पुलिस सायबर टीम कांकेर व स्थानीय मुखबिरों के सहयोग से सभी आरोपी व सहयोगियों को पखांजुर पुलिस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है । 06 लोगो को लूट की योजना बनाने में और 2 लोगो को डकैती में सहयोग करने के प्रकरण में धारा 1290 (बी) भादवि जोड़ी गई है ।

इस मामले में सफलता हासिल करने में एसडीओपी रवि कुमार कुजूर, थाना प्रभारी पखांजुर मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में एक दल गठित किया गया जिसमें थाना पखांजुर से एसआई सत्यम साहू, सउनि भगवान सिंह ठाकुर, चेतन साहू, प्रधान आरक्षक चंद्राकर, शैलेन्द्र नेताम, आरक्षक यामले, आनन्द, संजीत, हेमंत, जोसेफ, तुलसी, साजन, निरंजन भंडारी, एम आर अगेसिया, सेवती, सहायक आर रामसाय गावड़े सहित सायबर टीम कांकेर से उपनिरीक्षक महेश प्रधान, मनीराम भोई, शैलेन्द्र साहू, दिनेश ध्रुव, हिमेश्वरी मण्डावी, थाना बांदे से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरि शंकर ध्रुव, आरक्षक शक्ति सिंह तथा थाना प्रतापपुर सड़ उपनि राजेश राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसके अलावा महाराष्ट्र के आरमोरी व दुर्ग जिले के पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप शोरी की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *