राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनी किसानों का सहारा’, गरीबी और कर्ज के बोझ से मिला छुटकारा
दंतेवाड़ा :- जिले के दूरस्थ अंचलों के किसानों को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। दन्तेवाड़ा विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम भैरबंद निवासी किसान अजमन यादव ने योजना के तहत अपनी भूमि पर धान की खेती एवं अन्य फसल उड़द, मूंग, कोदो रागी मक्का व सब्जी फसल कर उसे उचित मूल्य से केन्द्रों में विक्रय कर रहे है। फसल की सही कीमत मिलने से खेती करने में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उनके पास 10 हे. भूमि है। जिसमें वह इस बार और भी उत्साह के साथ खेती कर रहे हैं। किसान अजमन यादव ने बताया कि विगत वर्ष में राजीव गांधी न्याय योजनान्तर्गत कृषि विभाग के माध्यम से धान एवं अन्य फसल का पंजीयन कराया जिसमे मुझे कुल राशि 1 लाख 81 हजार 698 रू में से प्रथम किस्त 45 हजार 424 रुपये दितीय किस्त 45 हजार 424 रुपये इस प्रकार मुझे अब तक कुल राशि 90 हजार 848 रुपये प्राप्त हुए। किसान यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरीब, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं लागू की है जिसका सीधा लाभ किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। किसानों को सही समय पर धान की राशि मिल जाती जिससे उनको खेती किसानी करने में सहायता मिलती है साथ ही अन्य जरूरी आवश्यकता जैसे कि किसानों खेती-किसानी के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व जरूरत के कार्यों को करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को किसानों के लिए कल्याणकारी योजना लाने एवं उपज का सही मूल्य देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
