अवैध तरीके से विस्फोटक परिवहन करते दो माओवादी सहयोगी गिरफ्तार, कब्जे से कार्टेक्स वायर, जिलेटिन रॉड बरामद

बीजापुर :- बुधवार दिनांक 21 सितंबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी आवापल्ली धरमा राम तिर्की थाना के जवानों के साथ तालपेरु पेट्रोल पम्प के पास तलाशी अभियान के दौरान काले रंग की मोटरसाइकल पेशन प्रो में दो माओवादी सहयोगियों को विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान हेमला संतोष पिता बोर्रा थाना तर्रेम व बाबूराव कारम पिता किस्तैया उम्र 31 वर्ष निवासी पैग़ड़ापल्ली थाना तर्रेम को भागने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया । पकड़े गए व्यक्तियों में से संतोष हेमला के पास रखे बेग की तलाशी लेने पर बैग में 5 मीटर लाल रंग कार्टेक्स वायर, 5 नग जिलेटिन एवं डेटोनेटर बरामद हुआ । उक्त विस्फोटक के परिवहन के सम्बंध में दस्तावेजों के बारे मद पूछे जाने पर किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया । बारीकी से पूछताछ पर अज्ञात माओवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री दिये जाने व सक्रिय माओवादियों को देने जाना स्वीकार किया । पकड़े गए माओवादी सहयोगियों के विरुद्ध थाना आवापल्ली में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *