सड़क बही,बारिश में पाइप पुलिया धंसा,कैसे होगा आवागमन– बड़े कापसी माठ पारा के ग्रामीण परेशान
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – झमाझम बारिश ने ग्राम पंचायत बड़े कापसी के आश्रित ग्राम माठ पारा एवं पी.व्ही 122 लोगों के लिए नयी मुसीबत खड़ी कर दी है। पी.व्ही 122 माठ पारा से बड़े कापसी व पखांजुर तहसील एवं जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क,पाइप पुलिया पानी में बह गई है। ऐसे में इन मुहल्लों के लोगों को ग्राम पंचायत,शहर आने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले में ग्राम पंचायत सरपंच,सचिव एवं प्रशासन की अनदेखी बनी हुई है। ग्राम पंचायत बड़े कापसी ने इस सड़क को मजबूत करने के लिए कभी कोई त्वरित पहल नहीं की है। खेत एवं नहर की जल निकासी को लकेर ग्राम पंचायत बड़े कापसी ने बड़े कापसी से पी व्ही 122 माठ पारा पहुचने के लिए कच्ची मुरुमी सड़क बनाई पर मजबूत एवं पाइप पुलिया निर्माण का ध्यान नही रखा गया जिसका खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण विशु अधिकारी ने बताया ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सड़क बनवाने के समय पुलिया में बड़े पाइप व् मुरुम को सही तरीके से डलवाते तो आज सड़क की ये दशा नही होती। इस सड़क में ऐसे कई नाला गुजर रहा है। जहा बड़े कापसी पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा पाइप पुलिया नही लगवाया गया,उनकी लापरवाही के चलते खेतो व् बारिश का पानी सड़क के ऊपर से गुजरता नजर आता है। बीती रात तेज बारिश में यह पुलिया की ऊपर की मुरुम पानी की धार में बह गई। इससे पहले अगस्त माह में भी बारिश में यह सड़क बह गयी थी तो उसे भी ग्राम पंचायत के द्वारा ठीकठाक नही किया गया था। वहीं बुधवार की रात यह सड़क फिर से बह गयी। सरपंच,सचिव की लापरवाही के चलते लोगों को ग्राम पंचायत कार्यालय,तहसील,मुख्यालय तक आने के लिए चार से पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा। ग्रामीणों बताते हैं कि नाला व सड़क,मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत व् प्रशासन के पास ऐसी कई योजनाएं है। लेकिन उसका उपयोग सही तरीके नही किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क पुलिया को सुधारने एवं लापरवाही बरतने वाले के ऊपर कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध पर जंप कोयलीबेड़ा सीईओ आशीष डे ने बतलाया कि मैं तत्काल पंचायत सचिव को बोल कर पाइप पुलिया लगवाने एवं मुरुम बिछाने के लिए आदेश जारी करता हूँ।
