नंप अध्यक्ष राधेलाल ने परतापुर दंतेश्वरी मंदिर में टेका माथा,लिया माता रानी का आशीर्वाद

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – माँ दंतेश्वरी मंदिर परतापुर में नंप अध्यक्ष राधेलाल नाग,अमलु राम नरवास ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवयुवक माँ दंतेश्वरी (मावली) मंदिर समिति परतापुर ने राधेलाल नाग एवं अमलु राम नरवास को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर नंप अध्यक्ष राधेलाल ने कहा- ”माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से ही मैं शुरू होने जा रहे नवरात्रि पर्व में छोटा सा समर्पण दे पा रहा हूं. ये मेरा सौभाग्य है साथ ही कहा कि जो मान-सम्मान उन्हें दिया गया है उसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। नपं अध्यक्ष के द्वारा मंदिर समिति को भजन कीर्तन एवं सोलोगन के लिए माइक सेट,टेंट सामग्री नवयुवक समिति को भेंट किया। मंदिर समिति एवं ग्राम पटेल देवनिधि नरवास ने राधेलाल नाग,अमलु राम नरवास एवं सुनील ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर नवयुवक मंदिर समिति अध्यक्ष अजुन सिंह नरवास उपाध्यक्ष गोबिंद नेगी सचिव कनेशे बघेल,संदीप बघेल तथा गायता गौतम नरवास,वार्ड पंच शिवकुमार नेगी,विक्रम दीवान,लोकेश चक्रधारी मंदिर पुजारी मंगल बघेल एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *