(खबर का असर )-बड़े कापसी पारा वासियों ने खुद करवाया पुलिया निर्माण,सरपंच के प्रति जाहिर की नाराजगी

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- बुधवार की रात हुई तेज बारिश ने बड़े कापसी से अधिकारी (माठ पारा) जाने वाली कच्ची मुरुम सड़क,पाइप पुलिया को बह दिया था। जिसके चलते ग्रामीण एवं स्कूल बच्चों को जान जोखिम में डाल पारा कर पढ़ाई करने स्कूल जाना पड़ रहा था। इस ग्रामीणों की गंभीर समस्या को द कोशल न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था। सरपंच सचिव एवं जंप के अधिकारियों के संज्ञान में डालने के बाद भी ग्राम पंचायत ग्रामीणों की इस ज्वलनशील समस्या के प्रति गंभीर नही है। आवाजाही में परेशानी होता देख अधिकारी (माठ पारा) वासियों ने मिल कर आर्थिक सहयोग एकत्रित कर बड़ा पाइप पुलिया लगा सड़क को दुरुस्त कर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ किया। अधिकारी (माठ पारा) वार्ड पंच ने बतलाया यह सड़क पिछले अगस्त माह भी बहने लगी थी जिसकी सूचना सरपंच को दी गई थी। पर सरपंच के द्वारा अस्वाशन के अलावा किसी भी प्रकार की पहल नही की गई उसी समय मुरुम डाल दी जाती तो आज वार्ड वासियों को परेशानी नही होती है। ओर कहा कि आप लोग अभी काम करवा लो मैं बाद में भुगतान करवा दूँगा। यहा सुन कर ग्राम वासियों ने काम तो करवा लिया पर सरपंच के गैरजिम्मेदाराना रवैये से वार्ड वासियों ने नाराजगी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *