भ्रस्टाचार की सारी हदें पार कर रहे क्षेत्रीय विधायक, हिम्मत हो तो मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की कराएं निष्पक्ष जांच- अजय सिंह
भोपालपट्टनम :- जिले के पमालवाय में पत्रवार्ता करते हए छत्तीसगढ़ शासन युवा आयोग सदस्य अजय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी, विवाह,छट्टी अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर फ़ोटो शेसन कर शोसल मीडिया में दिखावा करना अपनी लोकप्रियता बताते है, मैं इनसे पूछ्ना चाहता हूँ। कि प्रदेश में 90 विधायक है। वे इस प्रकार के कार्यो से सुर्खियों में नही रहते है। वे क्षेत्रीय जनता की सेवा करते है ।किसी छोटे मोटे कार्यो को लेकर व्हाट्सएप फेसबुक में डालकर सुर्खियों में नही रहते है।
अजय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी पर आरोप लगाया है कि सन 2020 में तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ पोषण चेन्द्राकर के साथ मिलकर सरपंच सचिवों पर दबाव बनाकर 14 वे व 15 वे वित्त आयोग का फर्जी बिल बनाकर लाखों का राशि आहरण किया गया था। जिसकी शिखायत मैं तत्कालीन कलेक्टर के डी कुंजाम से किया था। कलेक्टर के द्वारा वसूली की कार्यवाही करने का आस्वासन दिया गया था । इसी बीच जिला कलेक्टर बदल गए।
इस प्रकार क्षेत्रीय विधायक के द्वारा सरपंच और सचिवों पर दबाव बनाकर पैसा आहरण करना नींदनीय है । जिसका सही जांच किया जाए तो सरपंच और सचिव जेल चले जायेंगे। इसी बीच भोपालपट्टनम ब्लाक में जो जलसंसाधन विभाग के द्वारा 13 स्टाप डेमो का मरम्मत कार्यो में जिस प्रकार से गबन का मामला था । उस विषय मे मेरी बात जिला पंचायत सी ई ओ हुई थी। जिस पर जिला पंचायत सी ई ओ का कहना है कि इन कार्यो को निरस्त किया गया है । इसमें कितना सत्यता है पता नही जिसकी ऑफिसियल आदेशित कॉपी नही आती तब तक कितना सत्यता है हम यकीन नही कर सकते। पिछली बार जो जलसंसाधन विभाग द्वारा अर्जुनल्ली पंचायत में 75 लाख का गबन मामले में वसूली आदेश हुआ है, यह भी सन्देह में है। इस सम्बंध में भी खुलासा नही हुआ है। मेरे द्वारा जो भी भ्रस्टाचार के आरोप विधायक पर लगाये गए है पूरा सत्य साबित होता नजर आ रहा है। विधायक क्षेत्र के लोगो को गुमराह करने के लिए पिछले लगभग 4 वर्षो से बिना स्वीकृत कार्यो का भी शिलान्यास व भूमिपूजन कर रहे है। मैं इनसे पूछना चाहता हूँ कि वे कब जनता को लोकार्पण करेंगे। वे सिर्फ अपने कुछ चहते लोगो के साथ मिलकर जिले में भारी भ्रस्टाचार को अंजाम दे रहे है। इन आरोपो से बचने के लिए मण्डावी ने मुझ पर आरोप लगा रहे है कि मै शोशल मीडिया के सुर्खियों में रहता हूँ ।यह गलत व मनगढंत है। मैं क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी की भ्रस्टाचार की मुद्दों को पुख्ता सबूत के साथ उठा रहा हूँ जिससे परेशान विधायक विक्रमं मण्डावी मुझ पर अनर्गल बयान बाजी कर रहे है। विधायक जी पूरी तरह भ्रस्टाचार में लिप्त है। अगर वे अपने आपको पाक सुद्ध बता रहे है तो निष्पक्ष जांच किया जाए जिससे कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
