एनसीसी, स्काउट गाइड और छात्र छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन कराने हांथो में यातायात नियमों की तख्ती लेकर चौक चौराहों पर संभाला मोर्चा
बीजापुर :- पुलिस मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बीजापुर के एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात सुगमता एवं सड़क जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिये ।

यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय बीजापुर के 07 चिन्हित स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ बच्चों ने यातायात सुगमता एवं जागरूकता हेतु हाथों में तख्ती लेकर बड़ी मुस्तैदी से अपने कार्य को अंजाम दिया ।

इस दौरान बच्चों द्वारा यातायात नियमों को पालन करते हुये दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया, वही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चलाने वालो को भी गुलदस्ता भेंट कर यातायात नियमों को पालन करने हेतु तख्ती में लिखे संदेश को दिखाया । बच्चों के द्वारा बड़ी ही रूची पूर्ण ढंग से अपने इस दायित्वों को निभाया, बच्चों के इस कार्य की सराहना भी लोगो से मिली । इस कार्य हेतु एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के 60 बच्चों ने हिस्सा लिया ।
