चीकटराज समिति द्वारा आयोजित मनवा फुटबाल ट्राफी का हुआ समापन
बीजापुर :- रविवार 25-09-2022 को चिकटराज समिति द्वारा आयोजित मनवा फुटबॉल ट्रॉफी का समापन बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी के मुख्यतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी vs एक लव्य भैरमगढ़ के मध्य फाइनल मुकाबला 45-45 मिनट का खेल खेला गया। BSA शुरुआती मिनटों से लगातार भैरमगढ़ पर दबाव बनाकर रखा था किंतु अंतिम समय तक 7-2 गोल से जीत हासिल की। BSA की ओर से बलराम हेमला ने 3 गोल, अखिलेश कड़ियल ने 2 गोल, संदीप यालम और संतोष गाली ने 1-1 गोल दागे। भैरमगढ़ की ओर से महेश और कैमरों ने 1-1 गोल दागा ।
इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अखिलेश कड़ियाम को चुना गया जिसने पूरे प्रतियोगिता में 15 गोल दागे थे। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर बलराम हेमला, सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर महेश, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ओमप्रकाश जव्वा, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर संदीप यालम को चुना गया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 20000₹ (मा. विक्रम शाह मंडावी, उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक बीजपुर), द्वितीय पुरस्कार 15000₹ आयोजक समिति द्वारा प्रदत्त किया है। समापन समारोह के दौरान विक्रम शाह मंडावी , उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक बीजापुर, लालू राठौर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर, शंकर कुड़ियम, अध्यक्ष, जिला पंचायत बीजापुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र हेमला, सचिव गणेश मिश्रा, समिति के सदस्य, स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच ज्योति यादव एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जितेन्द्र हेमला द्वारा किया गया। अयोजन समिति अध्यक्ष जितेन्द्र हेमला द्वारा अन्त में अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों, समिति सदस्यों, रेफरी (रूपेश थामी ), लाइन मेन, मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
