नेहरू आर्ट गैलरी में खैरागढ़ के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रदर्शनी का ‘सेल’ के मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत पांडे ने किया उद्घाटन

भिलाई :- भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के मास्टर ऑफ फाइन आटर्स् (एमएफए) के 18 विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पेंटिग्स की समूह प्रदर्शनी का आयोजन 21 से 23 सितम्बर, 2022 तक किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ‘सेल’ के मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत पांडे के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 21 सितंबर 2022 को संध्या 6 बजे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि विनीत पांडे ने प्रदर्शनी में लगे चित्रकारी का बड़े ही अभिरूचिपूर्वक अवलोकन किया और चित्रकारों के कला की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ ए सी राठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वय सत्यब्रत कर व संदीप गुप्ता सहित अन्य सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेल के विभिन्न इकाइयों के सतर्कता विभाग के प्रमुख भी उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी दिनांक 21 से 23 सितम्बर, 2022 तक प्रतिदिन संध्या 5.30 से 8.30 बजे तक जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के मास्टर ऑफ फाइन आटर्स् (एमएफए) के विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग के विभिन्न स्टाइलों में बनी कलाकृतियां प्रदर्शित की गयी है। इन कृतियों में रंगों और विषयों का अद्भुत संयोजन देखने को मिला।

इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के मास्टर ऑफ फाइन आटर्स् (एमएफए) अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हैं रुपेश्वरी चंदेल, शिवानंद गंधर्व, दिप्ती ठाकुर, लोकेश कुमार साहू, शिवा साहू, खुशबू गुप्ता, इतिशा जैन, निकिता हनुमंते, नेहल वैष्णव, श्राची जैन, चित्रा कुमारी नेताम, पूजा दास, योगेश सिंह राजपूत, निकिता साहू, राधिका चैहान, जीवेश कुमार साहू, निकिता नामदेव और काजल वर्मा द्वारा बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। इस प्रदर्शनी में कलाकारों द्वारा निर्मित कुल 36 कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही है।

इस प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि ‘सेल’ के मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत पांडे ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शहर के कलाप्रेमियों के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसम्पर्क) जेकब कुरियन, महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) प्रशान्त तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक (जनसम्पर्क) जवाहर बाजपेयी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

पेंटिंग प्रदर्शनी के विभिन्न स्टाइलो में बनी पेंटिंग से कला कृतियां कुछ ना कुछ पेंटिंग के माध्यम से संदेश दे रही है, 18 कलाकारों के द्वारा पेंटिंग को सुंदर रंगो और अपनी मेहनत से बनाया गया है शिवानंद की पेंटिंग दर्शकों को पसंद आ रही है । निकिता नामदेव अपनी कलाकृति विशेष रुप से पेंटिंग जो बनाया है दर्शकों की पहली पसंद है इस अवसर पर आर्टिस्ट ललित दुबे, फॉरेस्ट ऑफिसर महापात्रा, सैल्यूट तिरंगा प्रशांत कुमार शिरसागर, संतोष पाराशर, राजेंद्र सुनग, रिया गुड्डू ठेठवार, फोटोग्राफर कलाप्रेमी गणमान्य नागरिक इस पेंटिंग प्रदर्शनी में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *