राज्य के युवा जनता और समाज के हित मे कर रहे काम-भूपेश बघेल

निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में युवा नेताओं ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

राजनांदगांव :- सोमवार 26 सितंबर को राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों ने डोंगरगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोशीला स्वागत किया। राजीव युवा मितान क्लब जिला संयोजक निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में युवा नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने राजीव युवा मितान क्लब की योजना को मूर्त रूप देकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ते हुए उनकी आय के साधन उपलब्ध कराए हैं। राजीव युवा मितान योजना ने युवा पीढ़ी को नई दिशा दी है। राज्य के युवा जनता और समाज के हित में काम कर रहे हैं।

राजीव युवा मितान योजना देश में अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है, जो युवाओं को रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की गोधन योजना और किसान न्याय योजना जिस तरह सारे देश में आकर्षण का विषय बन चुकी हैं, उसी तरह राजीव युवा मितान योजना भी अन्य राज्यों को अवश्य आकर्षित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *