गस्त सर्चिंग के दौरान वन विभाग ने पकड़ा नौ नग सागौन चिरान, भोपालपटनम (सा0) वन परिक्षेत्र की कार्यवाही

भोपालपटनम :- भोपालपटनम वन परिक्षेत्र सामान्य के अंतर्गत ग्राम रूद्रारम के कुमार स्वामी पागे के घर से 21 नवंबर को देर शाम वन परिक्षेत्र भोपालपटनम के गशती दल ने मौके 9 सागौन स्लीपर बरामद करने में सफलता हासिल किया है ।

परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र सामान्य भोपालपटनम के द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही एवं गस्त के चलते पिछले कुछ दिनों से लकड़ी चोरों में हड़कंप मचा हुआ है । इसी अभियान एवं मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने 21 नवंबर को शाम को भोपालपटनम से 4 किलोमीटर दूर रूदद्रारम के भीमाराम पारा के कुमार स्वामी पागे के घर से दबिश देकर 9 सागौन स्लीपर चिरान जप्त करने में सफलता मिली है ।

इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह आगे बताया सागौन तस्करों द्वारा अवैध तरीके से बहुमूल्य लडकीयों को पार करने का प्रयास करते हैं पर पिछले कुछ समय से वन अमले की सक्रियता के चलते अपराधी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहे है, उक्त धरपकड़ की कार्यवाही भी वन अमले की सक्रियता का परिणाम है । वन चोरों पर लगाम कसने आगे और भी कड़े कदम उठाए जा रहे है धरपकड़ की इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर दिनेश ठाकुर अजय शैलेश लाम्बाड़ी यादव वन श्रमिकों की अहम भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *