अटल जी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : महेश गागड़ा

भैरमगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ भैरमगढ़ स्थित अटल परिसर में उनकी स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की सेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया। अटल जी के विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके विचार और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री हरीश निषाद, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन नाग, अशोक गौमांस, ओमकर गागड़ा, पदाधिकारीगण, भाजयुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *