मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
बीजापुर:- जिला मुख्यालय उन्मुक्त क्रिकेट स्टेडियम कोकड़ापारा बीजापुर में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के मुख्य अतिथि में शुभारम्भ किया गया ।
इस प्रतियोगिता का पहला मैच डी सी सी नैमेड व गोल्डन बॉयस कोत्तापल्ली के बीच खेला गया, जिसमे डी सी सी नैमेड विजय रही । इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमो ने भाग लिया है, यह प्रतियोगिया नाक आउट आधार पर खेली जाएगी ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50001/- रुपये का इनाम युवा आयोग सदस्य छ. ग.शासन प्रवीण डोंगरे व खाद्य आयोग सदस्य छ. ग.शासन इम्तियाज खान के द्वारा प्रदान किया जायेगा, द्वितीय पुरुस्कार 25001 रुपये मार्निंग क्रिकेट क्लब बीजापुर द्वारा प्रदान किया जायेगा, प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीमो को ट्राफी नागेश पैंकरा के द्वारा स्वर्गीय गुलाब सिंह पैंकरा की स्मृति में प्रदान किया जाएगा । यह प्रतियोगिता 01 दिसम्बर 2022से प्रारम्भ हो कर 11 दिशम्बर 2022 को समाप्त होगी।
इस प्रतियोगिता के शुभराम्भ के अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महाससहिव व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव,मीडिया प्रभारी राजेश जैन सहित मार्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्य रहे मौजूद।
