भाजपा उपाध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर पूर्व मंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए पुलिस महानिरीक्षक के नाम पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन

बीजापुर – भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू को मिली पुलिस सुरक्षा हटाये जाने के बाद जान का खतरा बताते हुए पूर्व मंत्री गागड़ा ने पुलिस महानिरीक्षक बस्तर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में गागड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू पर खतरा को देखते हुए पुलिस सुरक्षा प्राप्त थी लेकिन बिना कारण बताए सुरक्षा वापस ले लिया गया है जो कि गलत है। इस विषय को लेकर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के माध्यम से बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए सुरक्षा देने की मांग गागड़ा ने की है।

वहीं पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन को राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप भी लगाया है और कहा है सुरक्षा के अभाव में किसी भी तरह की अप्रिय घटना जिला उपाध्यक्ष पर होती है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन को माना जाएगा।

सुरक्षा देना हटाना बार-बार पुलिस प्रशासन की ओर से किया जा रहा है जबकि जिला उपाध्यक्ष की ओर से हमेशा नियमों का पालन किया गया है बावजूद बिना कारण के परेशान किया जा रहा है इस पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस महानिरीक्षक को विषय पर अवगत कराते हुए सुरक्षा देने की मांग किये जाने की बात गागड़ा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *