चार साल में वादा नहीं निभाई सरकार, संविदा कर्मचारीयों ने सामूहिक ट्वीट कर किया जगाने का अनूठा प्रयास

बीजापुर :- संविदा कर्मचारीयों ने 17 जनवरी को सरकार को जगाने अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस के 2018 में चुनावी जन घोषणापत्र में किए गए वादे के बावजूद 4 साल से सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल के दूसरे दिन सरकार की इस चुप्पी से नाराज होकर कर्मचारियों ने सरकार के कद्दावार नेताओं को रिट्विट कर अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया।

महासंघ के जिला समन्वयक राहुल कौशिक ने बताता कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के चार साल बाद भी 2018 के चुनावी जन घोषणापत्र में किए नियमितिकरण के वादे और हमारी मांगे पूरी नही की है, जबकि इन 4 सालों में हमने लगातार अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराते आ रहे है।
महासंघ के ने कहा कि सरकार वादा कर भूल गई है, इस सरकार के समक्ष हम कर्मचारियों की गुहार का कोई असर नहीं हो रहा है, इस कारण प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
जैनेंद्र दास ने कहा कि दीगर राज्यों में संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के बारे में यदि सरकार उचित निर्णय नही लेती है तो 30 जनवरी से 54 विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जायेंगे। अमृत साहू ने बताया कि नियमितिकरण की मांग को लेकर 28 जिले के 40 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *