सौगात – विधायक अनूप नाग ने ग्राम पंचायत भींगीडार को दिया पानी टैंकर,ग्रामीणों ने जताया आभार
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- ग्राम पंचायत भींगीडार को विधायक अनूप नाग द्वारा भींगीडार ग्रामीणों की पेयजल की ज्वलंतसील समस्या को देखते हुए पानी टैंकर प्रदान किया। अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ग्राम पंचायत भींगीडार में जल की समस्या को दूर करने,पंचायत के नागरिकों को जल की उचित मात्रा सही समय में उपलब्ध कराने के लिए विधायक कार्यालय में भींगीडार
के जनप्रतिनिधियों को टैंकर प्रदान किया। टैंकर मिलते ही पंचायत के जनप्रतिनिधि और अन्य ग्रामीण हर्षित होकर विधायक अनूप नाग के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया ।
इस टैंकर वितरण के दौरान विधायक नाग के साथ भिंगीडार सरपंच मोतीराम नेताम,विजय दर्रो,दानू नूरेटी,देव कुमार बेसरा,अविनाश गणविरे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
