परधान आदिवासी समाज बनने वाले भवन का विधायक विक्रम शाह मंडावी ने किया भूमि पूजन।
20 लाख की लागत से बनेगा परधान आदिवासी समाज का भवन
बीजापुर :- जिला मुख्यालय के ह्रदय स्थल विधायक निवास के सामने शनिवार को बीजापुर के विधायक व बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने 20 लाख के लागत से बनने वाले परधान समाज भवन का भूमिपूजन किया। दरअसल परधान समाज आदिवासियों द्वारा लम्बे समय से सरकार से भवन की मांग कर रहें थे।लगातार समाज के लोगों को छोटे भवन पर कार्यक्रम संचालित करने में दिक्कतें हो रही थी।जिसमें समाज के द्वारा लगातार बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी से भवन की मांग करते रहें।जिस पर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल पिछले दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम पर बीजापुर पहुंचे थे।ततपश्चात सीएम भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी समाज प्रमुखों के कार्यक्रम में मुलाकात किया था।

इस दौरान वे सभी समाज के भवनों के लिये लाखों रुपयों की मंच से घोषणा की थी।इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को परधान आदिवासी समाज के लोगों के आमंत्रण पर बीजापुर विधायक व बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी द्वारा सर्वप्रथम समाज के गुरू हीरा सुखों लिंगो की देवता पर माल्या अर्पण कर तिलक लागये।ततपश्चात विधायक ने बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक विक्रम शाह मंडावी,जिलाध्यक्ष लालू राठौर ,जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सकनी चन्द्रया, प्रदेश अध्यक्ष पी. लक्ष्मीनारायण, संरक्षक पीजी राव, जिलाध्यक्ष कंडिक नारायण,प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश गिरी सहित समाज के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
प्रधान समाज के जाती प्रमाण पत्र और सामाजिक भवन के लिए समाज मुख्यमंत्री के आभारी है – कंडिक नारायण
वर्षों से लंबित परधान समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र की प्रकरण व समाज भवन का प्रकरण पर दोनों के निराकरण के लिए मैं और मेरा पूरा समाज छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी का तहेदिल से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
