युवाओं के द्वारा ब्लड बैंक की मांग को लेकर नया बाजार पखांजुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) :- नया बाजार पखांजुर में ब्लड बैंक की मांग को लेकर समाज सेवी रोशन बड़ाई एवं युवा साथियो ने 6 फरवरी दिन सोमवार को पखांजूर में सरकारी ब्लड बैंक की मांग को लेकर ज्ञापन सौपने की तैयारी है। जिसके चलते पखांजूर नगर में कदम से कदम मिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया ताकि परलकोट क्षेत्र स्वास्थ्य रह सके। इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर लोगों ने अपना योगदान दिया,बर्तमान परलकोट की संख्या लगभग 4 लाख से अधिक है आये दिन पखांजूर अस्पताल में सैकड़ो के आसपास मरीज आते है ब्लड बैंक की सुविधा नही होने के चलते तकरीबन 80% मरीजो को ब्लड की कमी चलते जिला अस्पताल या बाहर बड़े शहर के लिए रेफर किया जाता है। आपको बता दे कि पखांजुर से जिला मुख्यालय की दूरी 130 किमी है जहाँ एक शासकीय ब्लड बैंक है जिससे परलकोट क्षेत्र के लोगो को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, हस्ताक्षर अभियान चला रहे युवा साथियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है। कि इस महा अभियान में अधिक से अधिक लोगों के सहयोग की अपेक्षा है। ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
