भैरमगढ़ ब्लॉक में शुरू हुआ हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान, नीना रावतिया उद्दे कांग्रेस सिपाहियों संग पहुँची डोर टू डोर

बीजापुर:- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज भैरमगढ़ ब्लॉक के पर्यवेक्षक एवं अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की सदस्य नीना रावतीया उद्दे के नेतृत्व में ग्राम ग्राम माटवाड़ा, जैवराम, जांगला में कांग्रेस के सिपाहियों के साथ डोर टू डोर व दुकानों, बाजार में पहुंचकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में आम नागरिकों को विस्तार पूर्वक बताया।

AICC सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में जिले के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों, मतदान केंद्रों और हर घर तक जाएगी।

AICC सदस्य श्रीमती नीना रावतीया उद्दे ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा जिले भर में निकाल रही है जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी घर-घर जायेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लछु राम मौर्य, ज़िला पंचायत सदस्य संत मंडावी, पार्वती कश्यप, जनपद सदस्य भावेश कोरसा, सुद्दो राम मंडावी, सुषमा कडती, जोन अध्यक्ष मुन्ना राम, बूथ अध्यक्ष पण्ड्र राम, वरिष्ठ काँग्रेसी गोपाल मिश्रा, हमीद बेगम, जानकी साहनी, घासीराम, मरीदास, लाल राम, ममता ठाकुर, मिना ठाकुर, साइलोमी कुडियम, मंगू तेलम, पोदीया लेकाम, सोमनाथ, सन्तोष राठौर, सन्तलाल यादव, दिलीप यादव, छोटू यादव, मन्नी राम, सरस्वती एवं बड़े संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *