जोन स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को दिया गया निर्देश

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- कांग्रेस पार्टी कापसी के जोन (सेक्टर) के कार्यकर्ताओं के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम कापसी विश्राम गृह में सोमवार को आयोजित किया गया। बैठक में एक दूसरे से मेल मिलवा एवं सरकार की महत्वकांक्षी योजना को जन जन अपने गांव, ग्राम तक पहुँचने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से पार्टी के पदाधिकारियों में उत्साह नजर आया एवं कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम पदाधिकारीयो ने किया।

जिला सेवा दल के सचिव के संबोधन से कार्यकर्ताओ में मानो ऊर्जा का संचार हुआ। कांग्रेसी नेता संजय कीर्तनिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में जोन स्तर के कार्यकर्ता की मेहनत का ही परिणाम है। हम सब को मिल कर सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनो को कार्यकर्ताओ की मदद से जनजन तक पहुचना है। ताकि सरकार की मनसा के अनुरूप हर ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रीय सरपंच ने क्षेत्र में विधायक के द्वारा हो रहे कामों की जानकारी दी और कहा कि दुबारा इस विकासपुरुष को मौका मिलना चाहिए, ताकि हमारा क्षेत्र विधायक अनूप नाग के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।

क्षेत्रों पदाधिकारी को कार्यकर्त्ताओ ने अपनी समस्यों को सुनाया। पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओं की समस्यों को विधायक के संज्ञान में देते हुवे निराकरण की मांग करने की बात कही।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मोती लाल शील कांग्रेस सेवा दल जिला सचिव,सरपंच प्रतिनिधि बापूनगर मनोज सरकार,किशोर नाग, मानिक कोमरे,जगदेर उसेंडी,इरिकबट्टा सरपंच,गौर मंडल,किशोर नाग,सपना समद्दर, उपसरपंच पित्तेभोडिया,प्रशांत मंडल,सरपंच प्रतिनिधि प्रेमनगर रमेन,रिटायर्ड शिक्षक चंद्रशेखर पाठक,द्विवेदी सर एवं महिला सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *