पखांजुर में ब्लड बैंक की मांग को लेकर युवाओं ने रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम पखांजुर को सौपा ज्ञापन
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- शिविल अस्पताल पखांजूर में शासकीय ब्लड बैंक खोलने की मांग को लेकर युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम पखांजुर एसडीएम को ज्ञापन सौप कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन पत्र में उलेख है की कांकेर जिला के अन्तर्गत कोयलीबेड़ा ब्लॉक की लगभग जनसंख्या ढाई लाख है। क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओ की बहुत कमी है जिसके चलते यहाँ के लोगों को चिकित्सा के लिए रायपुर एवं धमतरी जाना पड़ता है। खासकर खुन चढ़ाने के लिए जाना पड़ता है। चुकि कोयलीबेड़ा ब्लॉक बहुत अंदरूनी क्षेत्र होने से रायपुर एवं धमतरी जैसे शहरों में मरीजो को पहुंचते बहुत ही गंभीर हो जाती है और अत्यधिक पैसा भी खर्चा होता है। पखांजूर क्षेत्र में एक शासकीय ब्लड बैंक की अतिआवश्यकता है। जिसके हेतु मुख्यमंत्री से निवेदन है कि निर्माण की घोषण किया जाये। ताकि पखांजूर तहसील के लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ हीं युवा कार्यकर्ता रोशन बड़ाई ने कहा कि 15 दिन के भीतर अगर परलकोट वसियों के इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री संज्ञान नही लेते है। तो हमारे द्वारा पखांजूर सिविल अस्पताल के सामने अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
