प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है, सभी के मकान पक्के बने और आवासहिनों को सिर ढकने का आशियाना मिले
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा): – मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में कापसी मंडल के द्वारा पीवी 05 विवेकानंदनगर में 10 फरवरी शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी पहुँचे। कार्यकर्ताओ ने बताया कि भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रही है। मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता,अमर ब्रम्हचारी,गौरांग राय,अनुकूल मंडल,सुजीत साहा एवं कार्यकर्ता व् सेकेंडो की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कांग्रेस सरकार की उदासीनता से प्रदेश में लाखों गरीबों के नहीं बने पक्के मकान – विक्रम उसेंडी
कापसी मंडल अंतर्गत ग्राम पीवी 05 विवेकानंदनगर में मोर आवास मोर अधिकार अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को बताते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाया। उसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण आज गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ से वंचित रह गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस सरकार की उदासीनता की वजह से कोयलीबेड़ा ब्लॉक से लेकर जिले एवं प्रदेशों में लाखों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित किया गया।जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। विक्रम ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है की सभी कच्चे मकान पक्के मकान में बदल जाय और आवासहिनों को सिर ढकने आवास मिल जाय हम सभी उनके सपनों को पूरा करना है,जिसको लेकर मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत गांव गांव जाकर उनका अधिकार दिलाने के लिए एक एक भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बन कर पुरे प्रदेश में इस अभियान के तहत आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करेगी
