दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल पखांजुर के कार्यकर्ताओ ने उन्हें नमन कर दी श्रद्धांजलि
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा): – भाजपा मंडल पखांजुर कार्यकर्ताओ ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व कांकेर लोकसभा सांसद विक्रम उसेंडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन करता हुवे श्रदांजलि दी। और कहा कि हम राष्ट्रीय प्रगति और गरीबों की सेवा के लिए उनके प्रयासों को हम सब कभी नहीं भूलेंगे। अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के माध्यम से उन्होंने हर व्यक्ति को देश की प्रगति में सहभागी बनाने का रास्ता दिखाया। दीनदयाल जी के जनकल्याण के मार्ग पर चलकर मोदी सरकार वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय,मंडल अध्यक्ष श्यामल मण्डल,श्यामू तिवारी,नारायण साना,किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार,शंकर सरकार,नितीश मंडल,लालटू कुंडू,मिथुन गाईन, पिंटू देवनाथ (गोविंद),मनोज हालदार,भरत तांडिया,मिडिया प्रभारी राहुल विश्वास,देव बैरागी (बाके),खोकोन तालुकदार,प्राण माझी,रंजित सिंह,गौरंग सिकदार, दुग्गोराव अचला,तापस शील, खितीश गाईन समेत मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।
