केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के प्रथम आगमन पर जगह जगह सजे स्वागत द्वार

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के प्रथम परलकोट आगमन पर मतुआ सम्प्रदाय के द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है, स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही स्वागत द्वार भी बनाया गया है। मनमथ मंडल (मुना) एवं पंकज मंडल ने बताया कि मतुआ सम्प्रदाय के वंसज श्री श्री शांतनु ठाकुर जी का पीवी 82 विजय नगर में हर वर्ष होने वाले वार्षिकोत्सव में उनका प्रथम बार आगमन हो रहा है। जिसे लेकर मतुआ सम्प्रदाय के शिष्यों के द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पखांजुर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा ने बताया की पोटोकॉल के अनुसार केंद्रीय मंत्री 14 फरवरी को रायपुर से पखांजुर के लिए रवाना होंगे रात्रि विश्राम पखांजुर रेस्ट हाउस में करेंगे। 15 कि सुबह सामाजिक कार्यक्रम के लिए पीवी 82 नंबर के लिए प्रस्थान करेंगे, दौरा कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन की पूरी तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *