प्रो कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल के समापन समाराेह में मुख्य अतिथि विधायक अनूप नाग ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कार वितरित
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – विधायक अनूप नाग ने ग्राम पंचायत बड़ेकापसी में आयोजित प्रो कबबड्डी एवं वॉलीबॉल तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने भी बड़े ही आत्मियता के साथ उनका स्वागत किया । वही विधायक नाग ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर विधायक नाग ने कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य के प्रत्येक जिले में खेल के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है, जिसका परिणाम है कि बस्तर संभाग भी खेल के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजनकर्ता और पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं साथ ही विधायक नाग ने अपनी ओर टूर्नामेंट की इनामी राशि पच्चीस हजार रूपए भी आयोजक समिति को प्रदान किए ।
विधायक नाग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। नाग ने आगे कहा की कबबड्डी एवं वॉलीबॉल के क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों के भविष्य के लक्ष्य को साकार करे यह प्रतियोगिता इसी दिशा का प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति जो जागरूकता है और उसे हम विभिन्ना खेल आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। साथ ही विजेता टीम को बधाई एवं पराजित टीम को कहा कि हौसला मत करो जो हारता है वही जितने का जुनून भी रखता है। आगे भी आप सभी इसी तरह खेल में अपना जौहर दिखते रहेंगे।
ग्रामीणों की मांग पर मंच से किये घोषण,ग्रामीणों में हर्ष
ग्रामीणों ने खेल मंच में पहुँचे विधायक से अपने ग्रामवासियों की समस्याओं से अवगत करवाया गया,विधायक नाग ने समस्या का समाधान करने के आश्वासन दिया एवं तत्काल मंच से बड़े कापसी के ग्रामीणों की मुख्य मांग मुक्तिधाम की घोषणा मंच से ही तत्काल कर दी। घोषणा होते ही ग्रामीणों ने विधायक अनूप नाग के जयकारे के नारे लगाने शुरू कर दिए। बड़े कापसी के ग्रामीणों ने विधायक नाग का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में बड़े कापसी सरपंच सरिता नाग,कालूराम ध्रुवा,जंप सदस्य पदुमलाल जैन,गजेंद्र उसेंडी,श्यामलाल, राजू उसेंडी , दिनेश तारम,सीएस पाठक, एचएम दिवेदी,सपन माली,समेत भारी संख्या में ग्रामीण एवम् खेल प्रेमी मौजूद थे ।
