भाजपा कापसी मंडल कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, दर्जनों ने किया भाजपा में प्रवेश
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा): – भारतीय जनता पार्टी कापसी मंडल कार्यसमिति की बैठक बापू नगर पीवी 35 में मंडल अध्यक्ष दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रेदश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी,कापसी मंडल प्रभारी असीम राय एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बथु स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिए एवं किसी भी खुख दुख में हर कार्यकर्ताओ के साथ रहने का भरोसा दिलाया।
साथ ही कहा कि केंद्र सरकार गरीब,किसान,महिला,युवा सभी वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहमुंखी विकास हो रहा है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक में अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
दर्जनों ने किया भाजपा प्रवेश
विक्रम उसेंडी के समक्ष भाजपा में प्रवेश करने वालो में
बापू नगर के दर्जनों ग्रामीण अमलेंदु विस्वास,प्रशांत मंडल,सुकुमार ढाली,श्रीपद विस्वास,शेखर विस्वास,अशोक मंडल,बिप्रो दास आदि शामिल हैं। विक्रम उसेंडी ने सभी को गमछा पहनकर भाजपा की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराते अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने कहा।
कार्यक्रम में नोहर सिंह उसेंडी,शुकलाल रविदास,गौरांग राय,बबला मेंत्रों,बापू नगर सरपंच पति मनोज सरकार,विमल बावली,रेखा साना आदि मौजूद रहे।
