मातृ पितृ पूजन दिवस:पीवी 05 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में छात्रों ने माता-पिता को तिलक लगा पूजन कर लिया आशीर्वाद
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा): – जहाँ आज लोग पश्चिमी सभ्यता के आगोश में जाकर भारतीय परम्परा को भुल् रहे है। वहीं आज भी समाज में ऐसे लोग है, जो हमारी पवित्र परंपरा को संजोय रखने का काम कर रहे है। हम बात कर रहे है विकास खंड कोयलीबेड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पी.वी.5 की,जिन्होंने शाला में मातृ- पितृ पूजन दिवस को बड़े धूम – धाम से आयोजित किया। इस अवसर पर शाला में अध्ययनरत समस्त छात्रों के पालकों को शाला में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया तथा बच्चे अपने – अपने माता – पिता का पैर धुलाकर,चन्दन का टीका लगाया,माला पहनाकर दिये से आरती की साथ ही अपने माता पिता से उज्वल भविष्य व दीर्घायु का आर्शीवाद प्राप्त किया। पलकों ने कहा कि हमारे लिए यह भावुक क्षण है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज से लुप्त की कागर पर है, बच्चे शीश झुकाके प्रणाम करना भूलते जा रहे है। शीश झुकाके प्रणाम करना,अपने से बड़े लोगों का सामना करने हमारे संस्कृति कि पहचान है। इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही सराहनीय। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा शिक्षक कि भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। वही आज के दौर में 14 फ़रवरी को वैलंटेन डे के रूप में मानने में हमारे युवक-युवती व्यस्त रहते है वही विकस् खंड कोयलीबेड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पीवी.05 में इस प्रकार का आयोजन प्रशंसनीय है। आयोजन समिति की ओर से उपस्थित माताओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे अब्बल रीना मंडल एवं दूसरा स्थान पर श्रीति सरकार रही। आयोजन समिति ने दोनों को पुरुस्कार देकर समानित कर स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन शाला के प्रधान अध्यापक रंजीत कर के निगरानी में शिक्षक पी.एस.बिलोधीया,संकुल समन्वयक कुमेटी सर,शिक्षक मुकेश कुमार,बिपुल चंद्र बर,लिलेश्वर नागवंशी,अर्जुन लाल पुजारी,कुमेर सिंह पुरमें,हेमंत सोरी,भगवानी ध्रुव सीमा, मीरा बागची तथा शाला प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारी गण के सहयोग से किया गया।
