भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत परलकोट का लगातार दौरा कर रहे विधायक अनूप नाग

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधायक अनूप नाग अपने परलकोट क्षेत्र का दौरा लगातार कर ग्राम पंचायतों में जा कर ग्रामीणों की समस्याओं को जान कर निराकरण करने की पहल की जा रही। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कल 16 फरवरी को पित्तेभोडिया के आश्रित ग्राम भरतपुर पीवी 114 एवं 17 फरवरी को कोयगांव ग्राम पंचायत में विधायक अनूप नाग भेंट मुलाकात करने ग्रामीणों से जन संपर्क (संवाद) करने पहुँचे।
ग्रामीणों ने भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक अनूप नाग एवं उनके साथ पहुँचे अतिथियों का गाजे बाजे फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी निजी एवं ग्रामवासियों की समस्याएं को विधायक के सामने रखा । साथ ही भरतपुर के ग्रामीणों ने विधायक से पेयजल एवं मुक्तिधाम की मांग की। वही ग्राम पंचायत कोयगांव के आश्रित ग्राम कमलपुर पीवी 06 के ग्रामीणों ने रंगमंच एवं कार्यक्रम में कोयगांव स्कूल के बच्चे पहुँचकर विधायक से शाला में बाउंड्रीवाल की मांग की।

विधायक नाग ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया साथ ही ग्रामीणों की सामूहिक मांगे विधायक अनूप नाग ने तत्काल मंच से पेयजल के लिए बोर खनन एवं मुक्तिधाम निर्माण के लिए 4.89 लाख रुपए की घोषणा एवं जल्द से जल्द चयनित स्थान पर पेयजल के लिए बोर खनन करवाना की बात कही साथ ही कोयगांव पंचायत के आश्रित ग्राम कमलपुर में विधायक ने स्कूली बच्चे एवं कमलपुर ग्रामीणों की मांग पर स्कूल में बाउंड्रीवाल एवं गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंगमंच की घोषणा की। ग्रामीणों की मांग पूरी होते ही ग्रामवासियों ने विधायक अनूप नाग के जयकारे के नारे लगाने एवं अगले विधानसभा में विजयी होने की बात कही।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा, सरपंच संध्या मतलाम कीर्तनिया, संजय कीर्तनिया, मनोज सरकार, रमेन मंडल, वासुदेव मिस्त्री, परितोष बिस्वास, गोस्टो मंडल, ठाकुर मंडल, प्रणव मिस्त्री, उपसरपंच पित्तेभोडिया स्वपन समद्दार, नेपाल दास, आशीष विस्वास, जगदीश घराई, ठाकुर सरकार, कोयगांव सरपंच जगदेर उसेंडी, प्रदीप्त बानिक, आलोर सरपंच मानिक कोमरे, कमलपुर ग्राम प्रमुख हालदार जी समेत भारी संख्या में ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *