विधानसभा 2023 चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने किया विशाल सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा गया जोश

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- अंतागढ़ विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ हालदार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा 2023 चुनाव की तैयारी को ले कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर,एक विशाल सभा (बैठक) का गोंडाहुर में आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर उत्साहित,एकजुटता दिख यूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रसन्न हुए,गोंडाहुर में कांग्रेसियों द्वारा विशाल बैठक में जहां पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एवं आगामी चुनाव की नई रणनीति पर चर्चा की गई वही कार्यकर्ताओं से प्रदेश में आने वाले सभी विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। सभा को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा की वर्तमान विधायक अनुप नाग विधायक बनाने के बाद क्षेत्र का सबसे अधिक दौरा कर क्षेत्र वसियों की समस्याओं को समझा। विकास के लिए के लगातार कार्य से क्षेत्रीय वसियों के दिल मे जगह बनाई, आज पूरे परलकोट में अनूप नाग को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। कार्यकर्ताओ ने अनूप नाग को दोबारा बहुमत से विजय दिलवाने की शपथ ली,ग्रामीणों ने कहा दरअसल अंतागढ़ विधायक अनूप नाग जमीनी स्तर से जुड़े हुए है,लोगों की समस्याओं को बारीकी से समझते है। साथ ही विधायक द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य पर जोर देकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाया रहे है, कांग्रेसियों ने कहा ऐसे में अंतागढ़ के लिए अनूप नाग से बेहतर दूसरा कोई बिकल्प नही है,गोंडाहुर क्षेत्र के लोगो ने मंच से एक हु सुर में विधायक अनुप नाग को दुबारा विधायक बनाने बात कही। कार्यक्रम में अंतागढ़ विधानसभा युकां अध्यक्ष भागीरथ हालदार,उपसरपंच आनादी,मोतीलाल शील,गोपाल मंडल,विधान मंडल,निहार सरकार,विकास हलदर,मानकर पद्दा,संतुराम मंडावी,नितई बढ़ाई,सुभाष वाला,अरुप सरकार,अमल बनर्जी,निर्मल विश्वास,भवतोष मंडल, संकुराम,विपुल सरदार,प्रशांत मिस्त्री,मोहन सरकार,प्रकाश राय समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *