बड़ी खबर :- पुलिस माओवादी मुठभेड़, तीन जवानों के शहीद होने की खबर

सुकमा:- जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुन्देड़ के जंगलों में पुलिस और माओवादीयों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है । इस घटना में तीन जवानों के शहीद होने की खबर है । घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2023 को सुबह जिले के जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी माओवादी विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान पर निकली हुई थी । इस अभियान के दौरान लगभग 9 बजे जगरगुंडा और कुन्देड़ के बीच पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में तीन जवान एएसआई रामूराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा और गोपनीय सैनिक वेन्जाम भीमा शहीद होने की खबर है । खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *