नवीन कैम्प एटेपाल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन
बेचापाल ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम के ग्रामीण हुए एकत्रित
हितग्राहियों को वन अधिकारी पट्टा किया गया वितरण, आधार कार्ड हेतु कैम्प लगाकर हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाये गये
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर कार्यक्रम में आये ग्रामीणों को किया गया उपचार
बीजापुर :- शनिवार दिनांक 04-03-2023 को थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एटेपाल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजन में बेचापाल ग्राम पंचायत के समस्त आश्रित ग्राम के लगभग 600 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया । प्रशासन द्वारा अन्य जनकल्याणकारी योजनाए यथा पेंशन, आवास, लघु सोचाई हेतु अवसँरचनाएँ हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया l

ग्रामीणों को आवश्यक जरूरी सामग्री का वितरण विभाग द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में आये समस्त ग्रामीणों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई ।

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 03 महिलाओं सहित 16 माओवादियों ने पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया । प्रोत्साहन स्वरूप आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिरतुर द्वारा ग्रामीणों के लिये नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में आये ग्रामीणों ने उपचार कराया एवं स्वास्थ्य लाभ लिये ।
कार्यक्रम में आये हितग्राहियों को वन अधिकारी पट्टा का वितरण किया गया एवं आधार कार्ड हेतु कैम्प लगाकर हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाये गये ।
कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर रविकुमार साहू, अति0 पुलिस अधीक्षक, ऑप्स बीजापुर गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, तहसीलदार भैरमगढ़ जुगल किशोर पटेल, क्षेत्र के पटवारी, सचिव एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दल उपस्थित रहे ।
